loader
biography_img
  • September, 16, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

गीता गोपीनाथ

गीता गोपीनाथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्राध्यापक और केरल के मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार हैं। उन्होंने सभी मुद्राओं के मूल्य निर्धारण और यूरोप में संप्रभु ऋण चूक पर काम किया है।

जीवनी

गीता का जन्म १९७१ में भारत के मैसूर शहर में हुआ था। उनके पिता टी.वी. गोपीनाथ केरल के कन्नूर जिले के किसान और उद्यमी हैं। उन्होंने स्नातक की डिग्री लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (१९९२) से प्राप्त की और फिर उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय (१९९६) से एम.ए. की। २००१, उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की।

फ़िलहाल वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक हैं। वह फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यू यॉर्क के सलाहकार भी हैं। केरल की वामपंथी सरकार द्वारा २१ जुलाई २०१६ को उन्हें केरल के मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया था।

वह संपादकीय पदों के साथ जुड़ी हुए हैं:

  • अमेरिकी आर्थिक समीक्षा, अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र जर्नल
  • आई.एम.एफ. आर्थिक समीक्षा
  • उभरते बाजार अर्थव्यवस्थाओं में मैक्रोइकॉनॉमिक्स एंड फाइनेंस

side_img

Internet entrepreneur

Evan Spiegel

Read More

Get update sign up now !