loader
biography_img
  • November, 17, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

विश्वनाथ पाटेकर

विश्वनाथ पाटेकर जिन्हें नाना पाटेकर के नाम से जाना जाता है , एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक , फिल्म निर्माता और पूर्व भारतीय प्रादेशिक सेना अधिकारी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में काम करते हैं । उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है, पाटेकर को उनके अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार , चार फिल्मफेयर पुरस्कार और दो मराठी फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जीवनी

नाना पाटेकर भारतीय फिल्‍मों के अभिनेता हैं। वे लेखक और फिल्‍म निर्माता भी हैं। नाना हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता माने जाते हैं। उनके अभिनय के सभी कायल हैं और यही कारण है कि उन्‍हें आज तक कई बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है। वे इंडस्‍ट्री में अपने डॉयलाग को बोलने की स्‍टाइल को लेकर काफी मशहूर हैं। उनके अभिनय के दीवाने आपको हर आयु वर्ग में मिल जाएंगे।

पृष्‍ठभूमि

नाना का जन्‍म मुरूड-जंजीरा, रायगढ़, म‍हाराष्‍ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनकर पाटेकर और मां का नाम संजनाबाई पाटेकर है।

पढ़ाई

नाना की पढ़ाई सर जे जे इंस्‍टीट्यूट ऑफ अप्‍लाईड आर्ट, मुंबई से हुई थी।

शादी

नाना की शादी नीलाकांती पाटेकर से हुई लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम मल्‍हार है।

करियर

नाना के करियर की शुरूआत फिल्‍म 'गमन' से हुई थी लेकिन इंडस्‍ट्री में उन्‍हें फिल्‍म 'परिंदा' से नोटिस किया गया जिसमें उन्‍होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इस फिल्‍म में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। क्रांतिवीर, खामोशी, यशवंत, अब तक छप्‍पन, अपहरण, वेलकम, राजनीति उनकी प्रमुख फिल्‍मों में से एक हैं।

हिन्दी फ़िल्में

वर्षफ़िल्मचरित्र
2016द जंगल बुक (हिंदी) 
नटसम्राट गणपतराव  रामचंद्र  बेलवाल्कर  
2015वेलकम  बैक  
अब  तक  छप्पन  २ 
2014डॉ प्रकाश बाबा आमटे: असली हीरोडॉ प्रकाश आमटे
2013हंगामा पर हंगामा 
26/11 के हमलों 
2012 [null कमाल धमाल मालामाल]? 
2011देऊल 
शागिर्द  
2010तुम  मिलो  तोह  सही 
राजनीति  
पाठशाला 
2008यहाँ के हम सिकन्दरकोच
2007वैलकमउदय शेट्टी
2007हैटट्रिक 
2006टैक्सी नम्बर ९२११राघव शास्त्री
2005अपहरणतबरेज़ आलम
2005ब्लफ़ मास्टर 
2003भूतपुलिस अधिकारी
2003आँच 
2003डरना मना है 
2002शक्ति 
2000तरकीब 
2000गैंगअब्दुल
1999हु तू तूभाऊ
1999कोहराम 
1998युगपुरुषअनिरुद्ध
1993वजूदमल्हार
1997ग़ुलाम-ए-मुस्तफामुस्तफा
1996खामोशीनायिका का पिता
1996अग्नि साक्षीविश्वनाथ
1995हम दोनों 
1994क्रान्तिवीरप्रताप नारायण तिलक
1993तिरंगाशिवाजीराव वाघले
1992अंगारमाज़िद ख़ान
1992राजू बन गया जेंटलमैनजय
1991प्रहार 
1991दिक्षा 
1990दिशा 
1990थोड़ा सा रूमानी हो जायें 
1989परिन्दाअन्ना
1988सलाम बॉम्बेबाबा
1988सागर संगम 
1987आज का रॉबिनहुड 
1987सूत्रधारकुमार
1987आवाम 
1984गिद्ध 

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

  • 2006 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार - अपहरण
  • 1995 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - क्रान्तिवीर
  • 1990 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - परिन्दा
  • 2013 - पद्म श्री

side_img

Actress, Model, Dancer

Payas Pandit

Read More

Recently Added

Get update sign up now !