युवराज सिंह (युवी) भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के मार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। युवराज सिंह को २०११ क्रिकेट विश्व कप में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेल चुके हैं।
युवराज सिंह ने १० जून २०१९ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहाँ सिख परिवार में हुआ था। 12 नवंबर 2015 को, युवराज का हेज़ल कीच से सगाई हुआ था और 30 नवंबर 2016 को उससे शादी कर ली थी।
Neil Armstrong
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD