मेवानगर के देव ओ भैरव, वंदन सौ सौ बार,
तु ही हैं करतार हमारा, तु ही पालनहार ॥
पूनम का जब दिन आए, तो मन सबके हुलसाये,
तेरे दर्शन करने को सब दूर दूर से आये ।
नर नारी सब बालक मिलकर तुझको शीश नमाए,
जग हितकारी दादा तुमको कोटि कोटि प्रणाम ॥
तु ही हैं करतार हमारा, तु ही पालनहार...
हम दुःखीयरे, आए द्वारे, और कहां हम जाए,
कष्टों की मझदार से दादा तु ही पार लगाए ।
तेरी शरण मे आए हम तो, तु ही राह दिखाए,
ओ मेरे मतवाले दादा, तु ही तारणहार ॥
तु ही हैं करतार हमारा, तु ही पालनहार...
तेरी महिमा कैसे गाए, तुम हो देव निराले,
सब देवो में देव ओ भैरव बाबा नाकोड़ावाले ।
हम भक्तों की विनती सुन लो, काटो संकट सारे,
सारे भक्त हैं मिलकर बोले, तेरी जयजयकार ॥
तु ही हैं करतार हमारा, तु ही पालनहार..
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD